ओडिशा के पूर्वी तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड मार्ग पर चलने वाली एक मालवाहक ट्रेन के कम से कम छह डिब्बे सोमवार देर रात पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए. अधिकारियों ने बताया कि गेंहू से लदे छह डिब्बे देर रात करीब ढाई बजे पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए. लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षित होने और इंजन के पटरी पर ही होने की खबर मिली है.

भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से हुई भारी बारिश के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर हादसा होने का संदेह है. हादसा उस समय हुआ, जब मालवाहक ट्रेन फिरोजपुर से खुर्दा रोड की ओर जा रही थी.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1437677831358541826?s=20[/tw]

हादसे के बाद 12 ट्रेनें रद्द

बता दें कि तालचर में सोमवार को 160 मिमी और अंगुल (74 मिमी) बारिश दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पूर्वी तट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द कर दीं, आठ के मार्ग बदल दिए और कई अन्य को बीच में ही रोक दिया. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें दोनों डायरेक्शन से भुवनेश्वर-बलांगीर, राउरकेला-पुरी, हटिया-पुरी, दुर्ग-पुरी, राउरकेला-गुनुपुर शामिल हैं.पुरी-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है, जबकि राउरकेला-भुवनेश्वर को संबलपुर शहर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

विशाखापट्नम (अब खलीकोट में) से विशाखापट्नम-अमृतसर स्पेशल विजयनगरम-रायगड़ा-टिटिलागढ़-संबलपुर होते हुए चलेगी. वहीं दुर्ग-पुरी स्पेशल जो दुर्ग से सोमवार को बोइंदा के लिए रवाना हुई, वह संबलपुर-टिटिलागढ़-विजयनगरम-खुर्दा रोड होते हुए चलेगी.हटिया-पुरी तपस्विनी स्पेशल जो सोमवार को हटिया से अंगुल में रवाना हुई, वह संबलपुर-टिटिलागढ़-विजयनगरम-खुर्दा रोड से होकर चलेगी.

ये भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस बल पर फेंका ग्रेनेड, तीन नागरिक घायल

त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी की रैली को नहीं मिली इजाजत, TMC सांसद शांतनु सेन ने बीजेपी पर बोला हमला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट