Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर और उसके तीन साथियों को एक खदान में 8.22 कैरेट का हीरा मिला है. स्थानीय विशेषज्ञों ने बताया कि हीरे की कीमत करीब 40 लाख रुपए तक हो सकती है. एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे कच्चे हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद शेष राशि संबंधित मजदूरों को दी जाती है.

पन्ना जिला कलेक्टर (District Magistrate) संजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि रतनलाल प्रजापति और उनके सथियों ने जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर दी गई जमीन से खुदाई के दौरान 8.22 कैरेट का हीरा निकाला और उसे कार्यालय में जमा करा दिया है. उन्होंने कहा कि इस हीरे को अन्य हीरों के साथ 21 सितंबर को नीलामी के लिए रखा जाएगा.

प्रजापति के सथियों में से एक रघुवीर प्रजापति ने सरकारी कार्यालय में कीमती पत्थर जमा कराने के बाद पत्रकारों को बताया कि उन्होंने पिछले 15 साल विभिन्न खदानों में हीरा खोजने में बिताए हैं लेकिन सोमवार को पहली बार भाग्य ने उनका साथ दिया और कीमती हीरा उन्हें मिला.

खनिक ने कहा कि वह और उसके साथी हीरे की नीलामी से प्राप्त धन का उपयोग अपने बच्चों को बेहतर जीवन और शिक्षा देने के लिए करेंगे. वहीं अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार जमीन में होने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हाल ही में मिले कीमती हीरे और अन्य 139 हीरों की नीलामी 21 सितंबर से शुरु होगी.

ये भी पढ़ें-

ओडिशा: मालवाहक ट्रेन नदी में गिरी, 12 ट्रेनें की गई रद्द, 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट

प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट