West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के आवास के पास बम विस्फोट हुआ है. सांसद के उत्तरी 24 परगना स्थित आवास पर आठ सितंबर को भी हमला किया गया था. इस मामले की जांच सोमवार को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ली है.

बम विस्फोट के बाद अर्जुन सिंह ने वीडियो के साथ ट्वीट किया. उन्होंने कहा, 8 सितंबर को मेरे घर के सामने बम फेंके गए थे और आज सुबह घर के पीछे. अपराधियों को कोई डर नहीं है क्योंकि उनको टीएमसी और पश्चिम बंगाल पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. अपराधी खुले घूम रहे हैं, पुलिस तृणमूल की ‘दलदास’ बनी है. ऐसे हमलों से ना कभी डरा था और न डरूँगा. ” अर्जुन सिंह ने ट्वीट में गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया है.

8 सितंबर को मेरे घर के सामने बम फेंके गए थे और आज सुबह घर के पीछे।

अपराधियों को कोई डर नहीं है क्योंकि उनको @AITCofficial और @WBPolice का संरक्षण प्राप्त है।

अपराधी खुले घूम रहे हैं, पुलिस तृणमूल की ‘दलदास’ बनी है।

ऐसे हमलों से ना कभी डरा था और न डरूँगा। @PMOIndia @HMOIndia pic.twitter.com/UIo6jd70HS
— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) September 14, 2021

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 9.10 बजे अर्जुन सिंह के भाटपाड़ा आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर खाली पड़ी जमीन पर बम विस्फोट हुए. उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं. हमारे अधिकारी वहां हैं.’’

बीजेपी नेता सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले की योजना तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्हें, उनके परिवार के सदस्यों और उनके करीबी लोगों को मारने के लिए बनाई गई थी.

टीएमसी के उत्तर 24 परगना के अध्यक्ष पार्थ भौमिक ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि बीजेपी सांसद अपने घर के बाहर विस्फोटों के लिए किसी न किसी तरह से जिम्मेदार हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट