Farmers Protest: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर केन्द्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है. एनएचआरसी ने केन्द्र के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों से पूछा है कि उद्योग-धंधों के नुकसान और आम आदमी को हो रही परेशानियों को लेकर आखिर सरकारें क्या कर रही हैं?

आयोग की तरफ से कहा गया है कि किसानों के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को कई शिकायतें मिली हैं. ऐसा आरोप लगाया गया है कि इस वजह से औद्योगिक इकाईयों के साथ छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों पर इसका विपरीत असर हुआ है. यातायात प्रभावित होने और लंबे जाम की वजह से आम लोगों, मरीजों, शारीरिक तौर पर अक्षम व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

National Human Rights Commission (NHRC) issued notices to Delhi, Rajasthan, Haryana, Uttar Pradesh & other Authorities asking for reports of farmers’ protest, yesterday pic.twitter.com/nwNVFfFZRz
— ANI (@ANI) September 14, 2021

ऐसी भी रिपोर्ट्स है कि बॉर्डर पर बैरिकेड्स होने और किसानों के प्रदर्शन की वजह से लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. एनएचआरसी की तरफ से यूपी, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के साथ यूपी, हरियाणा, राजस्थान के डीजीपी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि वे एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करें.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: सीएम अमरिंदर की किसानों से अपील- पंजाब में नहीं बल्कि दिल्ली जाकर करें प्रदर्शन, हरसिमरत कौर ने साधा निशाना

Farmers Issues: राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, टाल गए ये सवाल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट