West Bengal News: कांग्रेस छोड़ TMC में आईं सुष्मिता देव को राज्यसभा भेजेंगी ममता बनर्जी, पार्टी ने कहा- ये है महिला सशक्तिकरण का विजन

West Bengal News: पिछले महीने कांग्रेस छोड़ कर TMC में आईं सुष्मिता देव को ममता बनर्जी ने राज्यसभा सांसद का उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले की जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ट्वीट कर कहा, "महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी का विजन है. इससे हमारे समाज को और अधिक मदद मिलती है.”

सुष्मिता देव 16 अगस्त को कांग्रेस छोड़ने के बाद टीएमसी में शामिल हो गईं थी. इस मौके पर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी मौजूद थे. सुष्मिता देव इन दिनों त्रिपुरा में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में जुटी हैं. असम में विधानसभा चुनाव के समय से देव पार्टी के कुछ फैसलों से नाराज चल रहीं थीं और उन्होंने चुनाव परिणाम के कुछ महीने बाद ही पार्टी छोड़ दी.

चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी की एक-एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था. इन सभी सीटों पर मतदान चार अक्तूबर को होगा. इनमें से पांच सीटें सदस्यों के इस्तीफे से जबकि एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से रिक्त हुई है. पुडुचेरी की एक राज्यसभा सीट एन गोकुलकृष्णन का कार्यकाल खत्म होने से रिक्त हो रही है.

आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, नामांकन की आखिरी तारीख 22 सितंबर है जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है. चुनाव की स्थिति में इन सभी सीटों पर चार अक्तूबर को मतदान होगा. परिणाम चार अक्तूबर को ही आ जाएंगे.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News