चीन के हैकर्स ने दो बार लद्दाख के पास भारत के बिजली संयंत्रों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए. बिजली मंत्री आरके सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमने इस तरह के साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत कर लिया है.

अमेरिका आधारित साइबर सिक्योरिटी फर्म रिकॉर्डेड फ्यूचर ने दावा कि उसने 6 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि चीनी हैकर्स सितंबर 2021 से 7 स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर्स (एसएलडीसी) पर हमला कर चुके हैं. ये सेंटर्स लद्दाख में भारत-चीन की विवादित सीमा के पास हैं. केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि चीनी हैकर्स भारतीय बिजली संयंत्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं. आरके सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि चीनी हैकर्स ने लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों पर कम से कम दो बार हमले की कोशिश की.

मंत्री ने आगे कहा कि हमने ऐसे साइबर हमलों से बचने के लिए पहले ही अपनी बचाव प्रणाली को मजबूत कर लिया है. हालांकि, बिजली मंत्री ने हैकर्स के चीन की सरकार से संबंध को लेकर कुछ नहीं कहा.

इस मुद्दे को लेकर विदेश मंत्रालय से सवाल भी किया गया. मंत्रालय से पूछा गया कि क्या इन हमलों का मुद्दा चीन के सामने उठाया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मंत्रालय को फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि भारत के अहम बुनियादी ढांचे पर्याप्त सुरक्षा में हैं.

ये भी पढ़ें- Dead Body In Ashram: यूपी में आसाराम के आश्रम के अंदर कार से बरामद हुआ लड़की का शव, 4 दिन पहले हुई था लापता, मौके पर पहुंची पुलिस

Russia Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध की रूस को चुकानी पड़ रही भारी कीमत, तेजी से बढ़ रही महंगाई, खाने-पीने के सामान के दाम 45% तक बढ़े

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट