उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महंत की हेट स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है. वहीं, पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है. इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "एक खास समुदाय की महिलाओं के साथ बलात्कार के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं हैं. हमने आज ही यूपी के डीजीपी को लिखा है और मैं इस मामले को व्यक्तिगत रूप से उनके साथ उठाने जा रही हूं. चाहे वे धार्मिक संत हों या कोई भी, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए."

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा, "महिलाएं उनके निशाने पर हैं, चाहे हिंदु, मुसलमानों को धमकी दे रहा हो या मुसलमान, हिंदु को धमकी दे रहे हों. हालांकि, हमें ऐसी शिकायतें बार-बार मिल रही हैं और उन्हें पुलिस के पास ले जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि मामले कम नहीं हो रहे हैं."

वायरल हो रहा वीडियो सीतापुर जिले में एक मस्जिद के बाहर का बताया जा रहा है. जहां महंत की ओर से मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर उनके बलात्कार की धमकी दी जा रही है. वायरल वीडियो दो अप्रैल का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

इमरान खान को चिढ़ाने वाले नारे ‘गो नियाजी गो’ की दास्तान… कहां से आया नियाजी?

<a title="बीरभूम हिंसा: TMC नेता भादू शेख की हत्या मामले की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए निर्देश" href="https://www.abplive.com/news/india/calcutta-high-court-hands-over-tmc-bhadu-sheikh-murder-probe-to-cbi-ann-2097803" target="">बीरभूम हिंसा: TMC नेता भादू शेख की हत्या मामले की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’