यूपी के सीतापुर के महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जिसमें वो एक समुदाय की महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि वो महिलाओं के बलात्कार की धमकी दे रहे हैं. अब इस मामले को लेकर महिला आयोग ने महंत की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही यूपी पुलिस से कहा है कि वो इसे लेकर मूक दर्शक नहीं बने.

डीजीपी को लिखी चिट्ठी
राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से यूपी पुलिस को कहा गया है कि, इस तरह के मामलों में तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जब आरोपी ने महिलाओं को लेकर रेप की धमकी दी हो. महिला आयोग की अध्यक्ष ने इसे लेकर यूपी डीजीपी को चिट्ठी लिखी है. जिसमें जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है. हालांकि अब तक आरोपी महंत के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है. यूपी पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है.

वीडियो में विवादित बयान देते दिखे महंत
सीतापुर के खैराबाद में बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वो एक समुदाय के लोगों को लाउड स्पीकर से कुछ मैसेज देने की कोशिश कर रहे थे. मस्जिद के बाहर खड़ी गाड़ी से उन्होंने इसी दौरान महिलाओं के बलात्कार की बात कही. इस दौरान बाहर खड़े उनके समर्थक जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. इसके अलावा महंत को एक खास इलाके का नाम लेते हुए भी सुना जा सकता है, जहां के लोगों पर वो आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने उनकी हत्या के लिए पैसे इकट्ठा किए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद महंत ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. साथ ही उन्होंने खुद की जान का खतरा भी बताया.

महंत और उनके समर्थकों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. तमाम लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की और महंत पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही गई. वहीं कुछ लोगों ने यूपी पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वो आखिर क्यों आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है. फिलहाल इस मामले को लेकर जमकर बहस जारी है. बताया जा रहा है कि जल्द महंत बजरंग मुनि दास की गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें -

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है बीजेपी

RBI ने देश के सभी बैंकों के ATM पर कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा देने का एलान किया, जानें इसके फायदे

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’