
<p style="text-align: justify;">दक्षिणी कश्मीर में दो जगह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. पहला एनकाउंटर अनंतनाग के सिरहमा में चल रहा है, जहां 1-2 आतंकवादी छिपे हुए हैं. दूसरा एनकाउंटर कुलगाम जिले के हाजीपोरा के दमहल में चल रहा है, जहां 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं. दक्षिणी कश्मीर के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है.</p> <p style="text-align: justify;">जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं, जिसका सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देते हैं. पिछले दिनों बुधवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.</p> <p style="text-align: justify;">एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ तल्हा के रूप में हुई है. उन्होंने कहा था कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वॉन्टेड थे. अधिकारी के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






