गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले आरोप में गिरफ्तार मुर्तजा अब्बासी को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है. एक मौलाना ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उसके पिता ने कहा था कि मुर्तजा पर किसी ने काला जादू कर दिया है. दरअसल, मुर्तुजा अब्बासी नवी मुंबई स्तिथ जिस ताज हाइट बिल्डिंग में रहता था उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर एक मस्जिद भी बनाई गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक मुर्तुजा अक्सर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने मदरसे में आया करता था. अब इसी मामले में नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना का बयान दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा को लेकर मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना ने कहा कि साल 2016 में मुर्तुजा के पिता मुझसे मिले और कहा की उनके बेटे पर शायद किसी ने काला जादू कर दिया है. उसका बर्ताव पूरी तरह से बदल गया है. वो रात को सोता नहीं कुछ अजीब बर्ताव करता है.

मस्जिद की होगी जांच

वहीं, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र ATS इस मस्जिद के बारे में जानने में जुटी है क्योंकि रिहायशी इमारत में इस तरह से मस्जिद बनाने की इजाज़त नहीं दी जाती है. साथ ही नवी मुंबई पुलिस को इस मस्जिद के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है. पुलिस ने नवी मुंबई म्युनिसिपलटी को इस इमारत की वैधता जानने के लिए खत लिखा है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां ये भी जानने में जुटी हैं कि जब मुर्तजा अब्बासी इस मस्जिद में आता था तो वो किस-किस के संपर्क में था, क्या यहां कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो कट्टरता के काम में लगे हुए है, मुर्तज़ा यहां कब से कब तक आया था.

ताज हाइट बिल्डिंग में 6 साल रहा मुर्तजा

एनआरआई पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर, रविंद्र पाटील के मुताबिक, मुर्तुज़ा ताज हाइट बिल्डिंग में साल 2014 से साल 2020 तक रहता था. मौलाना के दिए गए बयान के मुताबिक, मुर्तजा अक्सर बिल्डिंग के नीचे बने हुए मदरसे में आता था. नमाज़ पढ़कर घर चला जाता था. किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. अपने आप मे रहने वाला लड़का था. किसी से जल्दी मिलता-जुलता नही था.

(मृत्युंजय सिंह-रिपोर्टर)

यह भी पढ़ें.

UP MLC Election 2022: यूपी में कल होगा एमएलसी का चुनाव, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, तैयारियां पूरी

Unnao: जिला सूचना विभाग में शराब पीकर महिलाकर्मी से छेड़छाड़, उपनिदेशक समेत सभी पुरुषकर्मियों पर केस दर्ज

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’