Jammu-Kashmir: श्रीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में शनिवार को 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये पिछले दो महीनों में कश्मीर घाटी में कोरोना के मामलों की सबसे बड़ी संख्या है. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हजरतबल ने इसकी जानकारी दी.

विभाग के प्रमुख, सामाजिक और निवारक चिकित्सा जीएमसी श्रीनगर को लिखे पत्र में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) हजरबल ने बताया, "47 छात्रों का टेस्ट किया गया था, जिनमें से 24 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अनुरोध किया जाता है कि कृपया एमसीजेड (माइक्रो कंटेनमेंट जोन) की आवश्यक घोषणा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मामला उठाएं."

Jammu and Kashmir | 24 people have tested positive for COVID-19 at NIT, Srinagar: Block Medical Officer, Hazratbal, Srinagar pic.twitter.com/C2XJZXh7F1
— ANI (@ANI) April 9, 2022

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक दी गई खुराक की संख्या शनिवार को 185.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक 12,55,277 खुराक दी गईं. अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 2,21,44,238 खुराक दी जा चुकी हैं.

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 2,43,08,220 एहतियाती खुराक स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी गई हैं. मंत्रालय के मुताबिक, आज लगाए गए टीकों से संबंधित अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है.

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज

वहीं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कल रविवार से एक और अहम कदम उठाया जाएगा. कल यानी 10 अप्रैल से प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर 18 से 59 वर्ष की उम्र के पात्र लोगों को कोविड की बूस्टर डोज दी जाएगी. ऐसे में वे सभी लोग जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और उन्हें दूसरी डोज लिए हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं, वे बूस्टर डोज लगवा सकते हैं.

ये भी पढें-

<a title="COVID-19 Booster Dose लेने के लिए फिर रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं, प्राइवेंट सेंटर्स इतना ले सकेंगे चार्ज" href="https://www.abplive.com/news/india/precautionary-dose-no-need-registration-vaccination-centres-can-charge-only-up-to-maximum-150-ann-2098654" target="">COVID-19 Booster Dose लेने के लिए फिर रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं, प्राइवेंट सेंटर्स इतना ले सकेंगे चार्ज

<a title="जब कुछ न आया काम तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने चला नया दांव, इस्तीफा देने के लिए रख दीं ये 3 शर्तें" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-political-crisis-prime-minister-imran-khan-three-conditions-for-resignation-2098908" target="">जब कुछ न आया काम तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने चला नया दांव, इस्तीफा देने के लिए रख दीं ये 3 शर्तें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट