Delhi University Reopen: दिल्ली यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए प्रयोगशाला सत्र (लैब सेशन) फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. लिहाज़ा प्रयोगशालाओं की सफाई और छात्रों के टीकाकरण की स्थिति के बारे में पूछताछ की जा रही है. साथ ही माता-पिता की सहमति के लिए कंसेंट फॉर्म भी गूगल फॉर्म के जरिए भरे जा रहे हैं. कल से चरणबद्ध तरीके से कॉलेज खोले जाएंगे

डीयू प्रशासन ने कैम्पस खोलने की घोषणा करते हुए कोरोना टीकाकरण पर भी ज़ोर दिया और कहा कि क्लास आने वाले छात्रों, स्टाफ को कम से कम कोविड के टीके की एक खुराक लगी होनी चाहिए. वहीं छात्रावासों में ऐसे छात्रों को रहने दिया जाएगा जिनको कोरोना टीके की दोनों डोज़ लग चुकी होगी. कक्षाओं में आने वाले टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों को पूरी तरह से टीका लगा होना चाहिए.

दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है. लिहाज़ा स्कूलों के बाद डीयू को भी कॉलेजों को खोलने पर विचार करना पड़ा. दिल्ली विश्वविद्यालय कैम्पस और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए छात्र लगातार विरोध कर रहे थे. इस बीच, कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने साफ किया था कि छात्रों की सुरक्षा प्रशासन के लिए एक प्राथमिक चिंता है और विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से फिर से खुल जाएगा. शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए 30 अगस्त 2021 को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंजूरी के बाद ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया था.

चरणबद्ध तरीके से कॉलेज खुलेगा, जहां ऑनलाइन अध्ययन जारी रहेगा. पाठ्यक्रम को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में पूरा करने की कोशिश डीयू की है. लंबे समय के बाद कॉलेज में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी, लेकिन कक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सरकार द्वारा कोविड को लेकर जारी जरूरी नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा. बीमार महसूस करने वाले छात्र , शिक्षक, अधिकारियों को बीमारी की सूचना देना अनिवार्य है. आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग जहां संभव हो करने की सलाह दी गई है, नियमित रूप से हाथ धोना और छह फुट की सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा गया है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कक्षाओं के दौरान अटेंडेंस अनिवार्य नहीं होगी और छात्र घर पर रहकर भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. डीयू दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के लिए 20 सितंबर को खुलेगा.

महाराष्ट्र: दूसरे राज्य के लोगों का रजिस्टर रखने के उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राजनीति गरम, बीजेपी ने समाज को तोड़ने वाला बताया

’आप काले कोट में हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आपकी जान ज्यादा कीमती है’ -सुप्रीम कोर्ट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट