पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार मामले में टीएमसी पंचायत नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है. मामला नदिया जिले के हंशखाली ब्लॉक का है जहां 4 अप्रैल की रात घटना घटी और अगले दिन नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि, घटना के 3-4 दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी आरोपी को जानती थी. वो उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म से पहले बच्ची को शराब पिलाई थी.

टीएमसी पंचायत नेता का बेटा गिरफ्तार

वहीं, मृतका के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ब्रज गोपाल गयाली को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रज गोपाल गयाली के पिता समरेंद्र गायली टीएमसी नियंत्रित पंचायत के सदस्य हैं. पुलिस ने आज सोहेल गोयाली को राणाघाट महकमा अदालत में पेश किया. जहां आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

मामले के सामने आने के बाद, बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि यह सवाल किसी दल का नहीं बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का है. उन्होंने कहा, "बीजेपी का कोई सदस्य हो, तृणमूल का हो या कांग्रेस… सवाल ये है कि हमारी मां-बहनें कितनी सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा, आज जहां एक महिला मुख्यमंत्री है उसी प्रदेश की महिलाएं ये कहती हैं कि इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं.

मृतका के परिवार को डराया-धमकाया गया- बीजेपी कार्यकर्ता

उन्होंने कहा, "महिलाओं को क्या सुरक्षा नहीं मिलेगी? क्या महिलाएं रास्ते पर चल भी नहीं सकतीं? महिलाएं क्या किसी परिजन के घर भी आ-जा नहीं सकतीं? आज जिस तरह एक एक घर में जो घटना हुई वो निंदनीय है. बच्ची की इतनी बुरी हालत कर दी कि उसकी मौत हो गई." उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि अगर उसका इलाज समय पर हो जाता तो वो शायद बच जाती." उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों के पास इतना पैसा है कि इन्होंने पहले बच्ची का रेप किया और जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिवार को डराया-धमकाया.

बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है, "मृतका के परिवार को इन्होंने धमकाया कि अगर इन्होंने पुलिस के सामने मूंह खोला तो वो उनका घर जला देंगे. जिसके चलते पीड़िता के परिवार ने 3-4 दिन बाद पुलिस को खबर दी." बता दें, लोगों ने आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हंशखली ब्लॉक में बंद बुलाया है.

टीएमसी ने कहा- फंसाया जा रहा

वहीं, इस सब के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इसे फंसाने की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा, कानून अपना काम करेगा. जब तक जांच जारी है तब तक आरोपी तय नहीं होता.

यह भी पढ़ें.

BharatPe: अश्नीर के विवादों के बीच कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ, जानें कब तक आएगा भारत पे का IPO?

Gratuity: जानिए क्या है ग्रेच्युटी, किन कर्मचारियों को मिलता है इसका फायदा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया