Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच सोमवार को वर्चुअल मीटिंग हुई. दोनों नेताओं की बातचीत में सबसे ज्यादा जोर रूस और यूक्रेन युद्ध पर रहा. भारत ने इस दौरान बूचा नरसंहार की निंदा भी की. बाइडेन और पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताई और हमले तुरंत रोकने की अपील की.

देवघर में रोपवे हादसा

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे के बाद बचाव कार्य लगातार जारी है. अब तक 37 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है जबकि 11 लोग अभी भी आसमान और जमीन के बीच जिंदगी की दुआ कर रहे हैं. आज 4 वयस्क के साथ एक बच्चे को रेस्क्यू किया गया है. सुबह 6 बजे से लगातार लोगों को वहां से निकालने की जद्दोजहद चल रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हो कैसे गया. जिन ट्रॉलियों पर ये हादसा हुआ है, इन ट्रॉलियों के जरिए हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर के पहाड़ पर बने मंदिरों तक पहुंचते हैं.

रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में खामियों को लेकर चार सहकारी बैंकों पर कुल चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक की ओर से जारी चार अलग-अलग बयानों के अनुसार, यह जुर्माना अनुपालन की खामियों के लिए लगाया गया है. इसका मकसद बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए लेनदेन या करार की वैधता पर सवाल खड़ा करना नहीं है.

पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम?

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज आपको राहत मिली है और ये लगातार छठा दिन है जब देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा नहीं किया गया है. इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करती जा रहीं थी.

यह भी पढ़ें.

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

5G News: ट्राई का 5जी स्पेक्ट्रम के बेस प्राइस में 35 फीसदी कटौती का सुझाव, नीलामी पर सिफारिशें जारीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया