देश में कोविड मामलों की स्थिति पर आज देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज बीजेपी दिल्ली के हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस की है. स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कोविड काल में कोविड मामलों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार के कोविड वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी.

डॉ मनसुख मांडविया ने कोविड प्रबंधन और कोविड वैक्सीनेशन पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह से कोविड टीका मैनेजमेंट किया वो अद्भुत है और ये एक नागरिक के रूप में आपके लिए मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है.

भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली से प्रेस को संबोधन।
https://t.co/SQEGfbbYPC
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 12, 2022

पूरी दुनिया में अद्भुत है भारत का कोविड प्रबंधन

मांडविया ने कहा कि पहले स्थिति ये थी कि कुछ अच्छा होता था तो वो दुनिया में ही होता था और उसका भारत में उदाहरण दिया जाता था लेकिन मैं परसो जेनेवा में एक वैक्सीन ग्लोबल एलायंस की बैठक में भाग लेकर आया. दुनिया ने जिस तरह से भारत के कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान को देखा है वो अद्भुत है.

हमने एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाईं. पहले दुनिया में वैक्सीन पर रिसर्च होता था तो इसके कम से कम 10 साल बाद भारत में वो वैक्सीन आती थी. आप सोचिये कि अगर स्वदेशी वैक्सीन नहीं बनती तो हमारी क्या हालत होती. 16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और उसे बहुत तालमेल के साथ चलाया गया.

अपनी बारी पर वैक्सीन लगवाने गये प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री जी भी अपनी बारी आने पर ही वैक्सीन लगवाने गए. टीकाकरण अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक हमारे हेल्थकेयर वर्कर इस काम में लगे.उन्होंने रेगिस्तान, पहाड़, बर्फ और नदी पार करके देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया. दुनिया में 18 साल से अधिक के 97% लोगों को पहली डोज लगाने वाला भारत पहला देश है, 85% लोगो को दूसरी डोज भी लग चुकी है. 15 से 18 वर्ष के 5.77 करोड़ लोगों को पहली और 3.98 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है.

’बीजेपी को डर लगने लगा है’, Himachal Pradesh में AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बोले दुर्गेश पाठक

खाद्य तेलों की महंगाई: केंद्रीय टीमों ने सरसों और खाद्य तेलों की जमाखोरी का पता लगाया, राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’