नई दिल्ली: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कई राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन कर चुकी है. हिमाचल में भी अगले साल चुनाव होने हैं. सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर हैं और उनके इस दौरे ने भी नेतृत्व परिवर्तन की खबर को हवा दी.

मंगलवार दिनभर जो सियासी सवाल जोर पकड़ रहा था उसे देर शाम तक खुद सीएम जयराम ठाकुर ने विराम देने की कोशिश की उन्होंने दौरे को तो पहले से तय बताया लेकिन बदलाव का जवाब सीधे सीधे नहीं दिया.

दरअसल हिमाचल में सीएम बदलने की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब महज हफ्ते भर में जयराम ठाकुर कल दूसरी बार दिल्ली पहुंचें. वैसे भी बीजेपी शासित राज्यों में इन दिनों ज्यादा उलटफेर हो रहे हैं.

6 महीने में बीजेपी ने उत्तराखंड, कर्नाटक और गुजरात में 4 सीएम बदले हैं. विजय रुपाणी की जगह 13 सितंबर को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जुलाई में बीएस यदुरप्पा को हटाकर बीएस बोम्मई को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया.

उत्तराखंड में तो मार्च में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था. 4 महीने बाद तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया. दरअसल हिमाचल में अगले साल के आखिर में चुनाव है.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी योजना को मिल सकती है मंजूरी

पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अंतिम तारीख आज, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगा विजेताओं का एलान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट