India Coronavirus Updates: बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 27,176 नए कोरोना केस आए. वहीं पिछले 24 घंटे 284 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,012 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 11,120 एक्टिव केस कम हो गए.

केरल में भी कम हो रहा है संक्रमण
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,876 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 44,06,365 हो गई. राज्य में सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमण के लगभग 30 हजार या उससे अधिक मामले सामने आ रहे थे, लेकिन उसके बाद संक्रमण में कमी आई है. बीते 24 घंटे में 129 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 22,779 हो गई.

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 33 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 43 हजार 497 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 51 हजार 087 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 33 लाख 16 हजार 755

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 171

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 51 हजार 087

कुल मौत- चार लाख 43 हजार 497

कुल टीकाकरण- 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 14 सितंबर तक देशभर में 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 61.15 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 54.60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16 लाख 10 हजार कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.62 फीसदी है. एक्टिव केस 109 फीसदी हैं.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी योजना को मिल सकती है मंजूरी

पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अंतिम तारीख आज, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगा विजेताओं का एलान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट