बेंगलुरु में कल रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. इस भीषण हादसे में एक महिला और एक पुरूष के मरने की सूचना सामने आई है. घटना की जानकारी देते हुए बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि कल रात इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाइक

इलेक्ट्रॉनिक सिटी में घटी इस घटना में तेज रफ्तार कार ने इतनी तेजी से बाइक में टक्कर मारी कि वह बाइक और उसपर सवार युवक और युवती इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर से तकरीबन 30 फीट नीचे गिर गई. घटना भयावहता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई. साथ की कार डिवाइडर से टकराकर कोने पर आकर लटक गई. वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह हादसा सिंगसांद्रा में लेबी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर पर करीब रात 9 बजकर 15 मिनट को हुए.

मौके से फरार हुआ कार चालक

पुलिक के अनुसार कार और बाइक सवार दोनों होसुर की ओर जा रहे थए. दो पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन तमिलनाडु का है. पुलिस ने बताया कि कार की जोरदार टक्कर से दो पहिया वाहन और उसपर सवार दोनों लोग नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल अभीतक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है. वही कार के चालक की पहचान नितेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष की है. पुलिस ने बताया कि हादसे में उसे भी काफी चोट आई होगी, पर फिलहाल हो घटना के बाद से फरार है.

एक्सीडेंट से लगा लंबा जाम

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर पर हुए इस एक्सीडेंट के बाद लंबा जाम लग गया. कई घंटो की मेहनत के बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने यह जाम खुलवाया. पुलिस फिलहाल घटना स्थल पर छानबीन कर रही है और घटना के कारण का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें:

भूपेंद्र पटेल कैबिनट का विस्तार आज, कई दिग्गजों का कट सकता है पत्ता, 10 नए मंत्री ले सकते हैं शपथः सूत्र

Kaam Ki Baat: KYC के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचें, रिजर्व बैंक की इस सलाह का करें इस्तेमाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया