केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि महंगाई अंतरराष्ट्रीय समस्या है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भी एक कारण है. बावजूद इसके हमारी सरकार ने महंगाई पर बहुत कंट्रोल किया है. खासकर खाने के तेल की कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन इसे ठीक कर लिया जाएगा.

पीयूष गोयल ने कहा, ‘कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चट्टान की तरह देशवासियों का साथ दिया.” उन्होंने कहा, “कोरोना काल में करीब 80 करोड़ भारतीयों को फ्री राशन देने का काम पीएम मोदी ने किया है. वन नेशन वन कार्ड के तहत देशभर में गरीबों को राशन दिया गया.“

‘1 हजार लाख टन अनाज फ्री दिया गया’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “लगभग 25 महीने के अंतराल 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अन्न देने का काम किया गया, 1 हजार लाख टन अनाज फ्री पहुंचाया गया. ये नेशनल फूड सिक्योरिटी के अंतर्गत जो काम किया गया उससे अलग है.” उन्होंने कहा कि यह कल्पना प्रधानमंत्री जी की थी कि हर घर तक अनाज पहुंचे.

पीयूष गोयल ने कहा, “कोविड महामारी के दौरान लगता था कि भारत कैसे अपने लोगों का ध्यान दे पाएगा. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका ध्यान दिया, खासकर प्रवासी भाई बहनों का पूरा ख्याल रखा गया.”

पीएम के कार्यों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी सराहना मिली है. अभी IMF ने भारत की पूरी स्थिति का आंकलन करते हुए बताया है कि जो मुफ्त में खाद्यान्न दिया गया है चाहे वो NFSA के अंतर्गत हो या गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिया गया खाद्यान्न. इन दोनों का भारत में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा. जिसके कारण भारत में गरीबी और असमानता कम हुई.”

यह भी पढ़ें:

Haridwar Hate Speech: हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में भड़काऊ भाषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

RSS प्रमुख के धर्म संसद वाले बयान पर कांग्रेस ने कहा- पहले मारते हैं फिर कहते हैं कि हमने कुछ नहीं कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया