Fire In Andhra Pradesh Factory: आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग की वजह से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं.
ऐसा बताया जा रहा है कि मसुनुरू मंडल के अक्किरेड्डी गुडेम में पोरस केमिकल फैक्टरी में गैस लीक होने से धमाके के साथ रिएक्टर फटने से भीषण आग लग गई. इस दौरान फेक्ट्री में काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई, फैक्ट्री में आग में झुलस कर 5 लोगों की मौत और अस्पताल ले जाते समय 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हुए हैं. जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है.
Andhra Pradesh | Six killed & 12 injured in a fire accident at a chemical factory in Akkireddigudem, Eluru, last night. The fire broke out due to leakage of nitric acid, monomethyl: Eluru SP Rahul Dev Sharma
(Visuals from last night) pic.twitter.com/sRwkTRrLQs
— ANI (@ANI) April 14, 2022
सीएम जगन रेड्डी और राज्यपाल ने जताया दुख
इधर, इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रुप से घायलों को 5 लाख रुपये देने का एलान किया है. इसके साथ ही, मामूली रूप से घायलों को 2 लाख देने की घोषणा की गई. इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जगन रेड्डी ने कहा कि अधिकारियों से घायलों के स्वास्थ्य की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. एसपी और जिला कलेक्टर से कहा गया है कि वे इस घटना के कारणों को विस्तृत जांच करें. इस घटना पर राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी दुख जताया है. इसके साथ ही, घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर की है.
ये भी पढ़ें: भारत की सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने रूस में समेटा अपना कारोबार, जानिए क्यों कंपनी ने लिया ये फैसला
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया