बंगाल में एक शिक्षिका ने जज के दिए हुए नौकरी के प्रस्ताव को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि यह उसके आत्मसम्मान के खिलाफ है, दरअसल बंगाल के स्कूल सेवा आयोग एसएससी में नियुक्ति के लिए यह कैंसर पीड़िता शिक्षिका आंदोलन कर रहीं थीं. पिछले कई महीनों से नौकरी पाने के लिए लोग धरने पर बैठ कर आंदोलन कर रहें हैं, इसी नौकरी के आंदोलन में बीरभूम के नलहाटी की सोमादास भी शामिल हैं. हालांकि सोमा कैंसर होने के बावजूद भी अपने शिक्षक पद के लिए दिन-रात जागकर कोलकाता की सड़कों पर धरने पर बैठ कर न्याय मांग रही हैं.

शिक्षिका बनने के सपनें को नहीं छोड़ सकती हूं-

कैंसर पीड़िता शिक्षिका के बारे में जब जज अभिजीत गंगोपाध्याय को पता चला, तो उन्होंने सोमा दास को अदालत में मिलने के लिए बुलाया. बीते बुधवार को सोमा दास जज गंगोपाध्याय से मिलने अदालत पहुंची तो जज ने उनसे पूछा क्या आप किसी सरकारी विभाग में काम करना चाहती हैं? इसके जवाब में सोना दास ने कहा, "नहीं मैं अपने शिक्षिका बनने के सपनें को नहीं छोड़ सकती हूं.’ इसपर जज गंगोपाध्याय ने कहा, कोर्ट आपको याद रखेगा अगर सरकारी शिक्षक बनने का कोई मौका मिला तो मैं आपको जरुर बता दूंगा.

सोमा दास का कहना है कि मुझे सहानुभूति की नौकरी नहीं चाहिए मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, हम अपनी योग्यता के लिए लड़ रहे हैं. दरअसल, शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के कारण यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही है.

ये भी पढ़ें:

’शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी कराने जैसा है गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पद’: हार्दिक पटेल

राजस्थान पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, करौली हिंसा को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया