Pradhan Mantri Sangrahalay का उद्घाटन करने के बाद बोले पीएम मोदी, आने वाली पीढ़ी इतिहास का सच देखेगी, कांग्रेस पर बोला हमला

<p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्राहलय का गुरुवार को उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी इतिहास का सच देखेगी. उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे भारत की तस्वीर ये संग्रहालय दुनिया को दिखाएगा. उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऐसा अनुभव देगा जैसे हम उसी दौर में जी रहे हैं.</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने इस मौके पर&nbsp; कहा कि आज बैसाखी, बिहू है, आज से ओडिया नववर्ष भी शुरू हो रहा है. हमारे तमिलनाडु भाई-बहन भी नए वर्ष का स्वागत कर रहे है. इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में नव वर्ष शुरू हो रहा है, अनेक पर्व मनाए जा रहे हैं. मैं देशवासियों को सभी पर्वों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब ये म्यूजियम, एक भव्य प्रेरणा बनकर आया है. इन 75 वर्षों में देश ने अनेक गौरवमय पल देखे हैं. इतिहास के झरोखे में इन पलों का जो महत्व है, वो अतुलनीय है.</p> <p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री मोदी ने&nbsp; कहा कि देश आज जिस ऊंचाई पर है, वहां तक उसे पहुंचाने में स्वतंत्र भारत के बाद बनी प्रत्येक सरकार का योगदान है. मैंने लाल किले से भी ये बात कई बार दोहराई है. आज ये संग्रहालय भी प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब बन गया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News