Hanskhali Rape-Murder Case: सीबीआई की टीम ने हंसखली सामूहिक रेप घटना के मुख्य आरोपी के मकान का ताला तोड़कर गुरुवार को तलाशी ली. सीबीआई के एक अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कथित सामूहिक बलात्कार की घटना चार अप्रैल को जिस मकान में हुई थी टीम ने वहां से नमूने एकत्र किए और फिर मकान को ताला जड़ दिया.

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम के साथ केन्द्रीय फॉरेंसित विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मचारी भी थे और पूरी तलाशी अभियान तथा सबूत बटोरने की प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया. इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण तलाशी अभियान गुरुवार देर रात तक चलता रहा. गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है और इस मामले का मुख्य आरोपी हंसखली पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के नेता का बेटा है. सीबीआई के अधिकारी ने बताया, ‘‘बिजली सप्लाई रुक जाने के कारण मकान की तलाशी में देरी हुई. जिस कमरे में कथित अपराध हुआ था हमने वहां से कई नमूने एकत्र किए हैं. उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.’’

आरोपी के साथी परिवार को डरा धमका रहे हैं

सीबीआई की तलाशी के दौरान स्थानीय लोग टीम के पास आए और दावा किया कि आरोपी के परिवार और साथी इलाके के लोगों को डरा धमका रहे हैं. उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की. जिला पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सोहैल गोयाली और उसके दोस्त प्रभाकर पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम में दो महिला अधिकारी भी हैं. आशा की जा रही है कि टीम शुक्रवार को भी तलाशी अभियान जारी रखेगी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बुधवार रात हंसखली पहुंची और हंसखली थाने जाकर केस डायरी और जांच से संबंधित अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया.

केन्द्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम शुक्रवार को लड़की के पिता से मिल सकते हैं और उनका बयान दर्ज कर सकते हैं.’’ अस्पताल में भर्ती पिता ने बुधवार को दावा किया था कि आरोपियों ने हथियारों का भय दिखाकर उनकी बेटी का शव छीन लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

10 अप्रैल को की गई थी शिकायत दर्ज

लड़की के माता-पिता आरोप लगाते रहे है कि उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर मामले की शिकायत पुलिस में की गयी तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ चार अप्रैल को एक पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी. पीड़ित के परिवार ने 10 अप्रैल को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों के बीच मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्कूलों को जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

महंगाई से आम लोगों की टूटी कमर, पिछले 1 महीने में चीजों की कीमतों में इस तरह से हुए बदलाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया