India at UN Human Rights Council: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 48वें सत्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई. भारत ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे विश्व स्तर पर आतंकवादियों को खुलेआम समर्थन, प्रशिक्षण, फंडिंग और हथियार देने के लिए जाना जाता है. इसमें संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रतिबंधित आतंकवादी भी शामिल हैं. पाकिस्तान राजकीय नीति के तौर पर खुल कर आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है. हमारे देश के खिलाफ अपने झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगेंडा का प्रचार करने के लिए परिषद की तरफ से दिए गए मंचों का दुरुपयोग करना पाकिस्तान की आदत बन गई है.

अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा में पाकिस्तान नाकाम- भारत

भारत ने कहा, “मानवाधिकार परिषद पाकिस्तान की तरफ से उसके सरकार द्वारा किए जा रहे गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान हटाने की कोशिशों से अवगत है, जिसमें उसके कब्जे वाले क्षेत्र भी शामिल हैं. प्रासंगिक बहुपक्षीय संस्थान आतंकी वित्तपोषण को रोकने में उसकी (पाकिस्तान की) विफलता और आतंकी संस्थाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की कमी पर गंभीर चिंता जताते रहे हैं. पाकिस्तान सिख, हिंदू, ईसाई और अहमदिया सहित अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण करने में नाकाम रहा है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की हजारों महिलाएं और लड़कियां अपहरण, जबरन विवाह और धर्मांतरण का शिकार हुई हैं."

आओईसी के बयान पर क्या कहा?

इसके साथ ही भारत ने कहा कि हम एक बार फिर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन (ओआईसी) द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के संदर्भ में किए गए जिक्र को खारिज करते हैं. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. ओआईसी को को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

PLI Scheme: केंद्रीय कैबिनेट ने ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को दी मंजूरी

COVID-19 Vaccine: स्पुतनिक की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को भारत में तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मिली DCGI की मंजूरी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट