गुड फ्राइडे पर्व की हर साल तारीख बदलती रहती है. इस साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है. यह ईसाई समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है. गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ या ‘ग्रेट फ्राइडे’ के नाम से भी जाना जाता है. अलग-अलग देशों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. इस दिन लोग एक दूसरे को बधाई या शुभकामनाएं नहीं देते, बल्कि शोक मनाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था. आपके मन में सवाल होगा कि अगर इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था तो इस दिन को फिर ‘गुड फ्राइडे’ क्यों कहा जाता है. आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी और इन दिन का महत्व आइए जानते हैं.

यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जिस दिन फांसी पर चढ़ाया गया और मृत्यु हो गई थी, वह दिन शुक्रवार था, लेकिन फिर इस दिन को ‘गुड’ क्यों कहा जाता है. लोगों का विश्वास है कि यीशु ने मानव जाति के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था. यह भी कहा जाता है कि उन्होंने पूरी दुनिया के पापों के लिए अंतिम बलिदान दिया. एक बुरा दिन होने के बावजूद, इस दिन ने मानव जाति के उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया. क्योंकि इसके बाद यीशु फिर जीवित होकर दो दिन बाद यानी रविवार को वापस जीवन में लौट आए. इसी वजह से इस दिन को ‘गुड’ कहा गया और इसे अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतिक माना जाता है.

2 दिन बाद ईस्टर संडे
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है. इसे ईस्टर संडे से पहले 20 मार्च और 23 अप्रैल के बीच शुक्रवार को ही मनाया जाता है.इस बार यह 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है. ईसाई समुदाय के लोग मानते हैं कि सूली पर चढ़ाने के 2 दिन बार ईसा मसीह रविवार को फिर जिंदा हो उठे थे, जिसकी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है, शुक्रवार को लोग मनाते हैं और रविवार को लोग खुशिया मनाते हैं.

कैसे मनाते हैं यह पर्व जानें
गुड फ्राइडे के पहले यानी कि गुरुवार को ही इस पर्व की शुरुआत हो जाती है. मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोए और उनके साथ अंतिम बार भोजन किया था. इसी की याद में चर्च के फादर 12 लोगों के पैर धोते है. वहीं ईसाइयो के धर्म गुरु पोप भी वेटिकन सिटी में 12 लोगो के पैर धोते और चूमते हैं. इस दिन लोग उपवास रहते है और चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं. साथ ही चर्च में झांकी सजाई जाती है.

UPPSC RO, ARO Exam: मेन्स एग्जाम की तारीखों की हुई घोषणा, इस दिन होगी परीक्षा

CSBC Constable Admit Card: फिजिकल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट