By-Polls Results 2022: बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आज वोटों की गिनती, आसनसोल लोकसभा सीट पर देश की नजर

पश्चिम बंगाल के आसनसोल की एक लोकसभा सीट और बंगाल के बालीगंज की चार विधानसभा सीटों, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचाहन और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे.

आइये देखते हैं कहा क्या है उम्मीद

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है तो वहीं बीजेपी ने आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है. ममता बनर्जी की पार्टी ने बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है, जहां उनका चुनौती देने के लिए बीजेपी के घोष और माकपा के सायरा शाह हलीम दे रहे हैं. दोनों सीटों पर कांग्रेस भी मैदान में है. आसनसोल में जहां 64.03 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं बालीगंज में शाम 5 बजे तक 41.10 प्रतिशत मतदान हुआ है.

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस की यशोदा वर्मा और बीजेपी की कोमल जंघेल के बीच लड़ाई है. कांग्रेस ने चुनाव दौरान वादा करते हुए कहा कि, उपचुनाव जीतने पर खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा. बता दें, अधिकारियों के मुताबिक 77.88 प्रतिशत मतदान हुआ. साथ ही अब गिनती पहले डाक मतपत्रों की होगी उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में दिसंबर 2021 में मौजूदा कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की कोविड-19 के कारण मृत्यु के बाद कोल्हापुर में उपचुनाव कराना पड़ा. अस्थायी आंकड़ों के अनुसार 60.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मैदान में 15 उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव को मैदान में उतारा, जबकि बीजेपी ने सत्यजीत कदम को मैदान में उतारा. वहीं, राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी "उच्च अंतर" से जीतेगी. उन्होंने कहा, ‘मतदान बढ़ने पर बीजेपी को फायदा होता है क्योंकि मतदान 60 से 65 प्रतिशत के बीच हुआ इसलिए हम चुनाव जीतेंगे.'

बिहार

बोचाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 2.90 लाख मतदाताओं में से लगभग 59.20 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस सीट पर उपचुनाव विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण हुआ जिन्होंने बॉलीवुड सेट डिजाइनर से नेता बने मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है. उन्होंने 2015 में निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर रमई राम को हराकर सीट जीती थी.

यह भी पढ़ें.

Aligarh Loudspeaker Issue: अलीगढ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन पर लगाया लाउडस्पीकर, कहा- पांचों वक्त चलेगा हनुमान चालीसा

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News