आज देश में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने तरीके से हनुमान जयंती मना रहे हैं. तो वहीं दिल्ली के करोल बाग में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर सिद्ध हनुमान मंदिर में शाम को 51 किलो का केक काटा जाएगा, इसके साथ ही शाम 7 बजे के करीब क्रेन की मदद से आरती का आयोजन किया जाएगा.

इन सबके बीच हनुमान जी के जन्मोत्सव पर करोल बाग के सिद्ध हनुमान मंदिर में आज बहुत सुंदर और आकर्षक कार्यक्रम रखे गये हैं, सुबह 5 बजे श्रृंगार आरती हो गई है. इसके साथ अभी हवन सम्पन्न हुआ है और फिर शाम 4 बजे से भजन संध्या होगी. शाम 6 बजे के करीब 51 किलो का केक कटेगा और 7 बजे से महा आरती होगी. ऐसा कार्यक्रम साल में एक बार हनुमान जयंती के दिन होता है. इस बार क्रेन की मदद से 108 फुट भगवान हनुमान की मूर्ति की आरती होगी ये इस बार का विशेष प्रकार का आयोजन होगा.

वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु सचिन पारीख काठमांडू नेपाल से भगवान हनुमान के दर्शन करने आए हैं, उनका कहना है कि कोरोना जैसी महामारी हनुमान जी की कृपा से धीरे-धीरे खत्म हो रही है. इसके साथ ही वो कहते हैं मैं अपने आप को बहुत भाग्यवान समझता हूं जो मैं यहां आ पाया. बता दें कि देशभर में आज हनुमान जयंती के मौके पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस को पटरी पर लाने की तैयारी? सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, बड़े नेताओं समेत प्रशांत किशोर भी पहुंचे

Watch: ‘जिन्होंने कहा था संन्यासी को मठ भेजेंगे, अब उन पर लठ बजेंगे’, औरैया में विपक्ष पर अपर्णा यादव का हमला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट