Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार की है. दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग के वटनार इलाके में सुरक्षा बलों को वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सटीक सूचना मिली.

जनकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर कार्रवाई करते हुए उस इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. वहीं इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने समुचित जवाब दिया. दोनों के बीच फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी है. सुरक्षाबलों का कहना है कि यहां 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है.

शोपियां जिले में भी शहीद हुए थे दो जवान

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर (Jammu-kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियो को ढेर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के बड़गाम के जैनपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. हालांकि इसी मुठभेड़ से जुडे़ एक अन्य हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गये थे तो वहीं दो अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई.

ये भी पढ़ें:

’हेट स्पीच’ के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

राजस्थान के कांजी हाउस में बदइंतजामी का बोलबाला, पिछले 10 दिनों में 125 गोवंश ने तोड़ा दम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया