पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार और मौत की घटना के कुछ ही दिन बाद जिले में ही एक और किशोरी अपने रिश्तेदार के मकान में फांसी से लटकी हुई मिली है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि धनताला में अपने रिश्तेदार के घर गई 15 साल की किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि किशोरी का शव उसके रिश्तेदार के मकान में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला. उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरोपी उनमें से एक है या नहीं.

पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं किशोरी के पिता

अधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन किशोरी के पिता उससे संतुष्ट नहीं हैं और दोबारा परीक्षण का अनुरोध किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किशोरी के पिता किन कारणों से रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे. स्थानीय अदालत ने दूसरे परीक्षण की अर्जी स्वीकार कर ली है.

ये भी पढ़ें:

’हेट स्पीच’ के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

राजस्थान के कांजी हाउस में बदइंतजामी का बोलबाला, पिछले 10 दिनों में 125 गोवंश ने तोड़ा दम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट