Inside Story: 2024 के लिए किस राज्य में क्या करेंगे प्रशांत किशोर? क्या है प्लान?

PK’s 2024 Plan: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से वरिष्ठ नेताओं की बुलाई बैठक में शामिल होकर कुशल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सभी को चौंका दिया. बैठक में प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर तो अपनी सलाह दी हीं, मगर राज्यों में गठबंधन को लेकर जो प्रशांत किशोर ने कहा वो भी कम दिलचस्प नहीं है.

दूसरे सहयोगी दलों से गठबंधन करे कांग्रेस- पीके

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक में प्रशांत किशोर ने ये सलाह भी दी कि कांग्रेस को उन राज्यों में दूसरे सहयोगी दलों से गठबंधन करना चाहिए, जहां-जहां कांग्रेस कमज़ोर है. मगर सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने बिहार के संदर्भ में जो राय रखी वो बड़ी दिलचस्प है. सूत्रों के मुताबिक़ प्रशांत किशोर ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन के विरूद्ध अपनी राय व्यक्त की और तर्क ये दिया कि इससे गैर यादव वोट दूर हो जाता है.

यही नहीं, प्रशांत किशोर ने कई कांग्रेस नेताओं के सांप्रदायिक धुर्विकरण के तर्क को भी नकार दिया और कहा बीजेपी की जीत की वजह सांप्रदायिक धुर्विकरण नहीं है. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर की बातों पर राहुल गांधी ने भी कई बार सहमती जताई. प्रशांत किशोर ने यूपी में अकेले चलने और बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में गठजोड़ की हीं पैरवी की.

प्रशांत किशोर की एन्ट्री के बाद विपक्षी नेताओं की साझा अपील

सबसे दिलचस्प बात ये कि प्रशांत किशोर की एन्ट्री का सीधा असर शाम होते होते सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के तमाम विपक्षी नेताओं की साझा अपील में नज़र आया, जिसमें सोनिया गांधी और शरद पवार के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हस्ताक्षर किया. गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से गांधी परिवार और ममता बनर्जी के रिश्ते अच्छा नहीं चल रहे थे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर बवाल, हिंसा में 6 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग जख्मी, 10 लोग गिरफ्तार, जानिए बड़ी बातें

21 अप्रैल से गुजरात से भारत दौरे की शुरुआत करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, अगले दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News