Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में नया खुलासा हुआ है. हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने गोली भी चलाई थी, जो एक एएसआई को लगी. कल हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की गई थी. इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत करीब 9 लोग घायल भी हुए. हिंसा के आरोप में अबतक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

अंसार नाम के शख्स ने की लोगों से बहस

एबीपी न्यूज के पास FIR की जो कॉपी है, उसके मुताबिक जब शोभा यात्रा जहांगीरपुर के सी ब्लॉक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक आदमी अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. बड़ी खबर ये है कि जिन नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें अंसार भी शामिल है.

अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज- सूत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. एफआईआर में लिखा गया है कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी और बहस के बाद उस पर पथराव किया गया. पथराव दोनों तरफ से हुआ.

FIR में क्या लिखा है?

शाम 6 बजे शोभा यात्रा जहांगीरपुरी के जामा मस्जिद पहुंची.

अंसार नाम का आदमी 4-5 साथियों के साथ पहुंचा.

अंसार ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की.

झगड़ा बढ़ा और पत्थरबाजी शुरू हो गई.

हिंसा काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई.

गोली लगने से SI मेदालाल जख्मी हो गए.

फायरिंग, पथराव कर सांप्रदायिक दंगा किया गया.

यह भी पढ़ें-

Inside Story: 2024 के लिए किस राज्य में क्या करेंगे प्रशांत किशोर? क्या है प्लान?

21 अप्रैल से गुजरात से भारत दौरे की शुरुआत करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, अगले दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’