TIME Influential List: 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला, मुल्ला बरादर का भी है नाम

<p style="text-align: justify;"><strong>Time Influential List:</strong> टाइम मैग्जीन की साल 2021 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआ) के सीईओ अदर पूनावाला का नाम शामिल है. प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन की बुधवार को 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की गई है.</p> <p style="text-align: justify;">इसमें वैश्विक स्तर के नेताओं के नाम- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं. इस सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News