जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में अबतक 20 आरोपियों की गिरप्तारी हुई है, जिन्हें आज दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया. जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में एहतियातन गश्त की. क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने कहा है कि जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से जहांगीर पुरी हिंसा की जांच कर रही है.

वहीं दूसरी ओर जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल का काम है रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को फ्री में बिजली, पानी देकर दिल्ली में बसाना.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली की जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार अंसार आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने तलवार और बोतलों से हमला किया. गृहमंत्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि रामनवमी पर हुए हमले संयोग नहीं साजिश हैं. उन्होंने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली ही मानसिकता है. यह वही मानसिकता है जो तिरंगे पर पथराव करते हैं. वहीं आदेश गुप्ता के आरोप पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा है कि आदेश गुप्ता के आरोप लगाने से क्या होता है.

जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद रविवार को तनावपूर्ण शांति रही. शनिवार को हुई हिंसा के केंद्र सी ब्लॉक में पुलिस बल की भारी मौजूदगी रही और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास की दुकानें तथा बाजार रविवार को हमेशा की तरह खुले. हिंसा में एक स्थानीय व्यक्ति और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Inside Story: 2024 के लिए किस राज्य में क्या करेंगे प्रशांत किशोर? क्या है प्लान?

ये भी पढ़े- 21 अप्रैल से गुजरात से भारत दौरे की शुरुआत करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, अगले दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’