लखीमपुर खीरी: बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की SUV ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां पर ‘विधायक’ स्टीकर लगे गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने 2 लोगों को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई.

गाड़ी सदर विधायक की बताई जा रही है. गाड़ी और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. ये हादसा सदर कोतवाली के रामापुर के पास हुआ है. गाड़ी बीजेपी के विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर के रहने वाले हैं. वह रामापुर से जब अपने घर लौट रहे थे तब यह हादसा हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.

बताया जाता है कि गाड़ी योगेश वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा के नाम से दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सदर विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे. वहीं, पुलिस अपर अधीक्षक अरुण सिंह ने कहा कि लखीमपुर-बहराइच रोड पर रामापुर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. मौके पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो कार दर विधायक योगेश वर्मा की है. इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन की रूस को चेतावनी! कहा- ‘मारियुपोल पर कब्जे से बंद हो सकती है शांति वार्ता’; रूसी सेना ने नष्ट किया इस्पात संयंत्र

लखीमपुर खीरी केस: आशीष मिश्रा की जमानत होगी रद्द? आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News