Coronavirus New Cases: कोरोना वायरस के मामलों में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 24 घंटे में 2183 नए केस आए सामने

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2183 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 1985 मरीज ठीक भी हुए हैं. देश में अब तक 4, 25, 10, 773 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. एक्टिव केस की बात करें तो देश में ये 11,542 है. रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है. प्रतिदिन पॉजिटिवटी दर .83 फीसदी है.

इससे पहले रविवार को भारत में कोविड-19 के 1,150 नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत कई शहरों में भड़की हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग

जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक क्या हुआ, 2 दिनों में कहां तक पहुंची कार्रवाई, कितने आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News