Delhi Violence LIVE Updates: जहांगीरपुरी हिंसा की तेज हुई जांच, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की तफ्तीश, DCP की निगरानी में बनाई गई टीम

16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस इस हिंसा की शुरुआत और पथराव में शामिल लोगों की तलाश कर रही है. उनका दावा है कि फिलहाल हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और वह इस मामले में गिरफ्तार हुए 21 लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अब स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दि है. उधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं.

क्या है मामला

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल की शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की घटना हुई. उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले. यह घटना 16 अप्रैल की शाम करीब 5 से 5.30 बजे के बीच घटी. शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी, उसी समय शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया.

सड़कों पर काफी दूर से पत्थर फेंके जा रहे थे. उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. वहीं कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. जब गाड़िया जलाई गई तब लोग सड़कों पर इधर-उधर भागते दिखे.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव, कई पुलिसवालों को लगी चोट, जांच के लिए बनाई गईं 10 टीमें

LSR के बाद अब DU के हिंदू कॉलेज में आमंत्रण रद्द होने पर विवाद, इन नेताओं को किया गया था इनवाइट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News