बढ़ती गर्मी के साथ महाराष्ट्र की राजनीति का पारा भी बढ़ता जा रहा है. पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टिमेटम देकर राज्य सरकार की चिंता बढ़ाई. इसके बाद आनन फानन में उद्धव ठाकरे सरकार ने सोमवार को बैठक कर इसके लिए नया नियम बना दिया. इसके तहत धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए अनुमति अनिवार्य़ कर दी गई. अब खबर है कि राज ठाकरे को लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें विशेष सुरक्षा दे सकती है. पीएफआई संगठनों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.

राज लगातार उठा रहे हैं मुद्दा

बता दें कि राज ठाकरे पिछले कुछ दिनों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उन्होंने रविवार को भी इसे लेकर बयान दिया था. मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर राज ठाकरे मुखर हैं और 1 मई को संवेदनशील औरंगाबाद में सभा भी करने जा रहे हैं.

खबर में अपडेट जारी है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट