जहांगीरपुरी में हिंसा के लिए बोतलों की आपूर्ति करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है. इस हिंसा मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं पुलिस ने हिंसा के लिए बोतलों की आपूर्ति करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शेख हमीद कबाड़ का कारोबारी है और जहांगीरपुरी का ही रहने वाला है.

अब तक 22 लोग हुए गिरफ्तार
इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबलिग भी पकड़े गए हैं. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, पहचान होते ही पुलिस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है.

पथराव के दौरान हुआ था बोतलों का इस्तेमाल
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिमी) उषा रंगनानी ने कहा, "जांच के दौरान, मामले के संबंध में एक और आरोपी शेख हमीद को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान हमीद ने पुलिस को बताया कि उसने बोतलों की आपूर्ति की थी, जिसका इस्तेमाल पथराव के दौरान हुआ." मामले के संबंध में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद असलम भी शामिल है, जिस पर दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक पर गोली चलाने का आरोप है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, असलम के अलावा अंसार (35) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हिंसा का "मुख्य षड्यंत्रकारी" माना जाता है.

ये भी पढ़ें -

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फिर पथराव, मौके पर RAF तैनात, पुलिस ने कहा- ये मामूली घटना

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News