गोएयर कंपनी का एक विमान श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था लेकिन उसमें बम होने के संबंध में एक फोन कॉल मिलने के बाद उसे श्रीनगर में ही रोक लिया गया और उसमें तलाशी ली गई. इसकी जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि विमान में गहन तलाशी में कुछ नहीं मिला है.

प्लेन में बम के होने की मिली सूचना

अधिकारियों ने बताया कि गोएयर की उड़ान दिल्ली लौटने वाली थी लेकिन फोन कॉल मिलने के बाद उसे श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया. उन्होंने बताया कि एक अन्य निजी विमानन कंपनी के प्रबंधक को विमान में बम होने की सूचना मिली थी. जांच से पता लगा है कि कॉल दिल्ली से किया गया और उसके बाद से वह नंबर बंद है. कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हवाई अड्डे पर सुचारू रूप से परिचालन हो रहा है.

गर्मियों में बढ़ जाती है पर्यटकों की संख्या

बता दें कि गर्मियों के दिनों में तापमान में इजाफा आते ही इससे राहत पाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक श्रीनगर का रुख करते हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 12 अप्रैल को श्रीनगर हवाईअड्डे ने प्रतिदिन की सबसे अधिक संख्या में आने वाली यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया है. अधिकारियों के अनुसार 12 अप्रैल को लगभग 15 हजार से ज्यादा यात्रियों की चहल पहल देखी गई थी.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली ऑटो-टैक्सी यूनियन ने 19 अप्रैल की हड़ताल को किया स्थगित, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

पंजाब: नवांशहर में सीआईए दफ्तर धमाका मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में बैठे इस गैंगस्टर का नाम आया सामने

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’