Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में आज भी हो सकती है भारी बारिश, जानें देश भर का हाल

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्लीः</strong> दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज भी तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से किए गए पूर्वानुमान में बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. इन राज्यों में मध्य प्रदेश और गुजरात के अलावा महाराष्&zwj;ट्र, छत्&zwj;तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.</p> <p style="text-align: justify;">मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोस्&zwj;टल कर्नाटक, तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News