जहांगीरपुरी हिंसा में बड़ा खुलासा, मस्जिद के इमाम के फोन पर शोभायात्रा में पहुंचा था अंसार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी अंसार पुलिस की गिरफ्त में है. उसे लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब जो नया खुलासा हुआ है, उसके मुताबिक सी ब्लॉक की जामा मस्जिद के इमाम ने अंसार को फोन किया था, जिसके बाद ही वह शोभायात्रा में पहुंचा था.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जांच में पता लगा है कि शनिवार को जिस दौरान शोभायात्रा निकल रही थी उस दौरान जहांगीरपुरी की सी ब्लॉक की जामा मस्जिद के ऊपर इमाम और अन्य लोग खड़े थे. उन्होंने ही अंसार को फोन करके बुलाया था जिसके बाद वह अपने 4-5 साथियों के साथ मस्जिद के बाहर पहुंचा और शोभायात्रा में चल रहे लोगों से बहस करने लगा.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका को संकट में धकेलने के बाद झुके राष्ट्रपति राजपक्षे, मानी गलती, कहा- हमें लोगों का भरोसा…

लड़खड़ाती कांग्रेस के ‘हाथ’ को प्रशांत किशोर का सहारा! 3 दिन में 2 बार सोनिया गांधी संग हुई बैठक

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News