Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में राष्ट्रविरोधी हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है और "लक्षित हत्याओं" के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है. जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियारों की तस्करी की गई थी.

पिस्तौल, मैगजीन और गोलियों के साथ-साथ पांच ग्रेनेड भी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में 10 पिस्तौल, मैगजीन और गोलियों के साथ-साथ पांच ग्रेनेड भी बरामद किए गए. पुलिस ने कहा कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ पुलिस स्टेशन करना मुदसेर अहमद के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने स्थानीय सेना इकाई के साथ करनाह के ताड के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, जिसकी तस्करी की गई थी.

आतंकवादी गतिविधियों के लिए तस्करी की गई एक नई खेप थी

तलाशी के दौरान हजम मोहल्ला, ताड़ करनाह से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें 10 पिस्तौल, 17 पिस्टल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि यह कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिए तस्करी की गई एक नई खेप थी. हालांकि, पुलिस और स्थानीय सेना की समय पर कार्रवाई ने घाटी में आतंकवादियों के हाथों निर्दोष लोगों की हत्या करने के विरोधियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया.

यह भी पढ़ें-

Jahangirpuri Violence Case: हिंसा के एक दिन पहले का वीडियो आया सामने, रात को लाठियां जमा करते दिखे उपद्रवी

करौली हिंसा के बाद खुलकर सामने आई राजस्थान बीजेपी की लड़ाई, तमाम बड़े नेता दिल्ली तलब

Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’