दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा को लेकर तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है. लेकिन इसी बीच दिल्ली में सियासी घमासान भी शुरू हो चुका है. हिंसा को लेकर हर पार्टी के अपने दावे हैं और एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं. पहले जहां बीजेपी की तरफ से कहा गया कि हिंसा का मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें हिंसा का वही आरोपी अंसार बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहा है.

आतिशी ने लगाए बीजेपी पर आरोप
जो तस्वीरें आम आदमी पार्टी की तरफ से शेयर की गई हैं, उनमें दिल्ली हिंसा का आरोपी बीजेपी की टोपी पहने हुए दिखाई दे रहा है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी विधायक और प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने भी ट्वीट किया. आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ही दिल्ली में हिंसा करवाई है. उन्होंने अपने ट्विटर पर आरोपी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- भाजपा का नेता है. उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है. ये साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए. भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे. भाजपा गुंडों-लफंगों की पार्टी है."

जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है

ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे।

भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है pic.twitter.com/BcjifgTmWx
— Atishi (@AtishiAAP) April 19, 2022

बीजेपी को होता है दंगों का फायदा – AAP
बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली हिंसा के आरोपी अंसार की तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. पार्टी की तरफ से इसे सबूत बताया जा रहा है. आतिशी से पहले आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने कहा कि, दंगों का सबसे ज्यादा फायदा BJP को होता है! राम नवमी से लेकर हनुमान जंयती तक सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि 7 राज्यों में दंगे करवाये गए. बीजेपी के अध्यक्ष, मंत्री, MP, MLA सभी स्क्रिप्ट और व्हॉट्सऐप मैसेज लेकर दंगों का फ़ायदा लेने में लगे थे.

बीजेपी ने भी लगाए AAP पर आरोप
आम आदमी पार्टी से पहले बीजेपी दिल्ली हिंसा के आरोपी अंसार को AAP कार्यकर्ता बता चुकी है. हिंसा के बाद से ही बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है. अब मंगलवार 19 अप्रैल को बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की. जिसके बाद इन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है और हमने इसके लिए कई तस्वीरें भी सबूत के तौर पर पेश की हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, आखिर दिल्ली में हर मर्डर दंगे में क्यों अपराधी को आम आदमी पार्टी का संरक्षण प्राप्त होता है. आम आदमी पार्टी की क्रिमिनल एक्टिविटी की जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें -

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर राजनीति तेज, दिल्ली बीजेपी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, AAP पर गंभीर आरोप

Jahangirpuri Violence Case: हिंसा के एक दिन पहले का वीडियो आया सामने, रात को लाठियां जमा करते दिखे उपद्रवी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट