Delhi Police Special Cell Encounter: दिल्ली के रोहिणी इलाके के जापानी पार्क के पास मंगलवार (2 मई) को पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्रैप लगाकर दो शूटरों पर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा. दोनों बदमाश बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं. बदमाशों का संबंध कपिल सांगवान उर्फ नंदू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया गया है. बदमाशों के पास से दो पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

वीडियो आया सामने

एनकाउंटर के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें मुठभेड़ वाली जगह पर एक बाइक और एक पिस्टल पड़ी दिखाई दे रही है. बाइक सड़क पर गिरी पड़ी दिख रही है, वहीं पास में सड़क किनारे एक पिस्टल फुटपाथ से सटी हुई पड़ी दिख रही है. मौके पर पुलिस अधिकारी औपचारिक कार्रवाई करते हुए दिख रहे हैं. सड़क से वाहनों का आवागमन भी दिख रहा है.

#WATCH | Two criminals nabbed by Delhi Police Special Cell in a firing that ensued between Police and criminals in Rohini area of Delhi. Two pistols & six live bullets seized from them. Both criminals were involved in Surendra Matiala murder case. Both of them are affiliated with… pic.twitter.com/0w1mLDvZhP
— ANI (@ANI) May 2, 2023

14 अप्रैल को हुई थी हत्या

सुरेंद्र 14 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे जब मटियाला स्थित अपने दफ्तर में कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे तभी दो लोग हेलमेट पहने हुए बाइक से पहुंचे थे और नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे. बदमाशों के बाइक से आने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. सुरेंद्र मटियाला को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

अगले ही दिन (15 अप्रैल) को खबर आई थी कि ‘कपिल सांगवान688’ नाम नामक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये ने सुरेंद्र मटियाला की हत्या की जिम्मेदारी ली गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसी दौरान एटीएस ने दो संदिग्धों को भी पकड़ा था. पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Tillu Tajpuriya Murder: लोहे की ग्रिल से बनाये गए सूए से गोदा गया टिल्लू ताजपुरिया का शरीर, मिले 90 से ज्यादा घावों के निशान

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’