ईरान (Iran War) पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को देश और दुनिया में तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इसका असर उनकी लोकप्रियता पर भी साफ दिखाई दे रहा है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक, ट्रंप को मिलने वाला जनसमर्थन घटकर 36% रह गया है, जो उनके दूसरे कार्यकाल का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी Reuters के सर्वे के अनुसार, अमेरिकी जनता का बड़ा हिस्सा ईरान पर हमले के खिलाफ है।
61% अमेरिकी नागरिक ईरान पर हमले के विरोध में हैं। केवल 35% लोग इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। एक हफ्ते में समर्थन 37% से घटकर 35% हो गया इससे साफ है कि अमेरिका में ईरान युद्ध को लेकर समर्थन लगातार कमजोर हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर भी अमेरिका की आलोचना हो रही है। इस बीच, ट्रंप ने एक बयान में कहा कि ईरान पर हमले का समर्थन करने वाले उनकी टीम में सबसे पहले Pete Hegseth थे। ट्रंप ने कहा कि हिगसेथ ने उन्हें सुझाव दिया था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी है।
ईरान युद्ध के चलते ट्रंप पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह स्थिति जारी रहती है, तो इसका असर अमेरिका की राजनीति और आगामी फैसलों पर भी पड़ सकता है। ईरान के साथ जारी तनाव अब केवल सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि राजनीतिक संकट का रूप लेता जा रहा है। ट्रंप की गिरती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि जनता इस युद्ध से सहमत नहीं है।
About the Author

समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।Latest entries
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला
BREAKING NEWSMarch 25, 2026पश्चिम एशिया हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की समीक्षा, भारत की रक्षा तैयारी पर फोकस
POPULARMarch 25, 2026Iran War पर ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट, अमेरिकी जनता का समर्थन भी घटा


