गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने LPG सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए अब तक 825 सिलेंडर जब्त किए हैं और 8 FIR दर्ज की हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई है और अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। सरकार का कहना है कि LPG से जुड़ी किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार, झज्जर, महेंद्रगढ़, अंबाला, गुरुग्राम, रोहतक समेत कई जिलों से कुल 825 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इस दौरान 3 वाहनों को भी जब्त किया गया है। फरीदाबाद में 7 और सोनीपत में 1 FIR दर्ज की गई है।
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले 6 दिनों में 14.2 किलो के 61,034 घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई किए गए हैं। वहीं, राज्य के बॉटलिंग प्लांट्स में वर्तमान में 9,82,212 घरेलू LPG सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सुचारू है। पिछले 25 दिनों में 19 किलो के 848 सिलेंडर वितरित किए गए हैं और वर्तमान में 1,79,566 कमर्शियल सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
प्रमुख तेल कंपनियां – इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पास पर्याप्त स्टॉक है, जिससे राज्य में किसी भी तरह की कमी नहीं है।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
DELHIApril 26, 2026आध्यात्मिक आभा में सजी सादगी 17 युगलों का मंगलमय वैवाहिक बंधन
POLITICSApril 17, 2026बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महिला सम्मेलन को किया संबोधित, कहा “नारी शक्ति का सम्मान ही विकसित भारत की पहचान”
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार





