गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों (Gurugram School Bomb Threat) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव बालियावास स्थित एक नामी निजी स्कूल को धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। थाना डीएलएफ फेज-1 की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस ने स्कूल की कक्षाओं, प्रशासनिक भवनों और आसपास के क्षेत्रों को बारीकी से खंगाला। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया।
इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में 28 जनवरी को पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर ऐसे ही मामलों का खुलासा किया था। हालांकि इस नई धमकी ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल साइबर सेल की टीमें ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी हैं और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!
BREAKING NEWSJune 14, 2026नोएडा के बरौला गांव की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, पांच वर्षों से जलभराव और सीवर समस्या से जूझ रहे लोग
BREAKING NEWSMay 14, 2026राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का हमला, 22 साल में 54 विदेश दौरे और 60 करोड़ खर्च का दावा
BREAKING NEWSMay 10, 2026भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा मौका






