गौतमबुद्ध नगर। Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) के 28 मार्च को होने वाले भव्य उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग तेजी से अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर रहे हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, रूट डायवर्जन, मेडिकल सुविधाएं, फायर सर्विस, बिजली, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग एरिया और एंट्री-एग्जिट मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
योगी सरकार की पहल से साकार हुआ प्रोजेक्ट
इस मेगा प्रोजेक्ट को साकार करने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका रही है। उनकी निगरानी और विजन के चलते यह एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का नया प्रतीक बनकर उभर रहा है। सीएम योगी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुद एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निवेश और रोजगार का बनेगा नया हब
राज्य सरकार इस परियोजना को निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के नए केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। इससे उत्तर प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को गति मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में वीवीआईपी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और आम जनता की बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
About the Author

- मानसी भटनागर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझा और उन्हें व्यवहार में उतारा। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए समाचार जगत के विविध पहलुओं में व्यापक अनुभव अर्जित किया। लगभग दो दशकों के अपने समृद्ध अनुभव के दौरान मानसी भटनागर ने राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी और गहन रिपोर्टिंग की है। खासतौर पर राजनीतिक परिदृश्य और नीतिगत मुद्दों की समझ और विश्लेषण में उनकी विशेष दक्षता रही है। वर्तमान में मानसी भटनागर My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे प्रमुख राजनीतिक खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेखों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी सूझबूझ और अनुभव संपादकीय टीम को एक मजबूत दिशा प्रदान करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए मानसी भटनागर ने निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और निर्भीकता को अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाया है, जिसके कारण उन्होंने एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJune 17, 2026अफगानिस्तान के खिलाफ 402 रन ठोक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
BREAKING NEWSJune 14, 2026नोएडा की सोसायटी में हेलमेट लगाकर घर से निकलने को मजबूर निवासी, बोले- ‘घर से निकलना भी जोखिम भरा’
BREAKING NEWSMay 18, 2026प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत; पदयात्रा अनिश्चितकाल तक स्थगित, दर्शन भी नहीं हुए
BREAKING NEWSMay 13, 2026सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आज विशाल प्रदर्शन






