नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET Result 2026) का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी और री-एग्जाम 1 मार्च को करवाया गया था जिसमें लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इन सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार था जो खत्म हो गया है। सीबीएसई द्वारा CTET Result ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।
पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट एक साथ जारी
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET Paper 1 and Paper 2 results एक साथ ही जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर लगा दिया गया है। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: CTET Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आपको CTET FEB 2026 Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ
सीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 क्वालीफाई करने के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। सीबीएसई द्वारा कैटेगरी के अनुसार सामान्य (General/ UR) के लिए 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 55 फीसदी कटऑफ अंक निर्धारित किया गया है। पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक और पेपर 2 एग्जाम क्वालीफाई करने पर उम्मीदवार कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं।
लाइफटाइम के लिए वैलिड होगा स्कोरकार्ड
सीबीएसई की ओर से निर्धारित नए नियम के मुताबिक सीटीईटी स्कोर कार्ड की वैलिडिटी लाइफटाइम के लिए रहेगी अर्थात एक बार एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद आप इस स्कोर कार्ड का उपयोग सभी भर्तियों के लिए कर पायेंगे।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 14, 2026राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का हमला, 22 साल में 54 विदेश दौरे और 60 करोड़ खर्च का दावा
BREAKING NEWSMay 10, 2026भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा मौका
INDIAMay 5, 2026यूपी रेरा 10वें वर्ष में प्रवेश, हर साल 1 मई को ‘रेरा दिवस’ मनाने का निर्णय
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 29, 2026भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: परी चौक पर लगा प्याऊ, राहगीरों को मिल रही ठंडे पानी की राहत






