नई दिल्ली। भारत सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल से Hikvision और Dahua Technology जैसी चाइनीज़ कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। सरकार इन कंपनियों के उत्पादों को सर्टिफिकेशन देने से भी इनकार कर सकती है, खासकर उन डिवाइस को जिनमें चाइनीज़ चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
क्यों लगाया जा रहा है बैन?
यह कदम Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा अप्रैल 2024 में लागू किए गए CCTV नियमों के तहत उठाया जा रहा है। इन नियमों के अनुसार हर CCTV डिवाइस का सर्टिफिकेशन जरूरी है, महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स (जैसे System-on-Chip) का देश बताना अनिवार्य है, डिवाइस को साइबर सुरक्षा टेस्ट से गुजरना होगा और रिमोट एक्सेस और डेटा चोरी जैसी कमजोरियों की जांच अनिवार्य है। भारत सरकार ने कंपनियों को 2 साल का ट्रांजिशन समय दिया था, लेकिन अब सख्ती बढ़ा दी गई है और अभी तक केवल 507 CCTV मॉडल्स को ही सरकारी मंजूरी मिल पाई है।
किन कंपनियों पर होगा असर?
इन सख्त नियमों के कारण कई बड़ी कंपनियों को झटका लगा है। Dahua Technology अब केवल एनालॉग कैमरे बेच रही है और Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स ने स्मार्ट कैमरा सेगमेंट से दूरी बना ली है।
भारतीय कंपनियों को फायदा
इस फैसले के बाद भारतीय कंपनियों को बड़ा लाभ मिला है। रिपोर्ट के अनुसार पहले CCTV बाजार में चीन की हिस्सेदारी 33% थी लेकिन फरवरी 2026 तक भारतीय कंपनियों का कब्जा 80% से ज्यादा हो गया है जिनमे प्रमुख भारतीय ब्रांड CP Plus, Qubo, Prama, Matrix, Sparsh हैं। इन कंपनियों ने अब ताइवानी चिपसेट और लोकल सॉफ्टवेयर पर फोकस बढ़ा दिया है।
सरकार के इस फैसले से डेटा सुरक्षा मजबूत होगी ,भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी कंपनियों को सख्त नियमों का पालन करना होगा।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026Greater Noida West के निवासियों का बड़ा ऐलान: मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
HighlightApril 13, 2026Sultanpur में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया
BUSINESSApril 5, 2026मोहाली इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक ज़ोन (MIEZ) का 22 महीनों में निर्माण, पजेशन शुरू






